फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोत नदी के पुल से गिरकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बाईपास पर सोत नदी पुल से गिरकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार विवेक (28) पुत्र राजवीर उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर भोगी निवासी था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था और अपने भाइयों के साथ दिल्ली में काम कर रहा था। विवेक सोमवार शाम ही दिल्ली से लौटा था। रात करीब साढ़े दस बजे बाइक लेकर दातागंज क्षेत्र के गांव सुखौरा स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। विवेक हेलमेट लगाए हुए था। बाईपास पर पहुंचते ही उसकी बाइक असंतुलित होकर पुल से सोत नदी के बीच में नीचे गिर गई। उस समय बाईपास से गुजर रहे एक उझानी निवासी व्यक्ति ने एंबुलेंस को सूचना दी। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और विवेक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें