इज्जतनगर स्टेशन पर आज से शुरू होगा एस्केलेटर
- फोटो : इज्जतनगर स्टेशन पर आज से शुरू होगा एस्केलेटर
बरेली। इज्जतनगर स्टेशन पर एस्केलेटर, सेकेंड एंट्री और सेल्फी प्वाइंट सुविधाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार पूर्वाह्न 11 बजे इन यात्री सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। एस्केलेटर शुरू होने से महिला और बुजुर्ग यात्रियों को प्लेटफॉर्म दो और तीन पर आने-जाने में सहूलियत होगी। इस मौके पर शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, इज्जतनगर मंडल के सीनियर एडीआरएम आशीष कुमार अग्रवाल, डीसीएम नीतू आदि मौजूद रहेंगे।