बरेली। हावड़ा से देहरादून दून एक्सप्रेस में महिला की तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हावड़ा की साराबाई को किडनी की बीमारी है। दून एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में शाहजहांपुर के पास उनकी तबियत खराब हो गई। ट्रेन सुबह साढ़े पांच बजे जंक्शन पहुंची। रेलवे डाक्टर ने महिला को जिला अस्पताल जाने में भर्ती होने को कहा। स्टेशन मास्टर ने 102 एंबुलेंस मंगाकर महिला को जिला अस्पताल भिजवा दिया। ब्यूरो