बरेली। कमिश्नरी बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज शपथ ग्रहण की। एल्डर कमेटी के चेयरमैन पीसी सहगल ने पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। इनमें अध्यक्ष डीपी सिंह, सचिव शिव शंकर पाल, उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, सयुंक्त सचिव राम कृष्ण मिश्रा व कोषाध्यक्ष सुधीर सक्सेना शामिल है। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन हरिलाल यादव, उपायुक्त रंजन गोयल, बार काउंसिल सदस्य शिरीश मेहरोत्रा, पूर्व अध्यक्ष मोहन शंकर, डीजीसी राहूल गुप्ता आदि मौजूद रहे।