फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता में बरेली का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में हुई जोनल महिला एवं पुरुष 36वीं यूपी पुलिस वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता में बरेली का दबदबा रहा। 20 से 24 सितंबर तक चली प्रतियोगिता में बरेली जोन के खिलाड़ियों ने नौ गोल्ड और चार सिल्वर मेडल जीते। पुरुष टीम में आरक्षी गगन पासवान ने डबल्स और सिंगल दोनों में गोल्ड मेडल जीता। मधु कश्यप ने सिंगल, डबल्स दोनों में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीते। डबल्स में कंचन शर्मा ने गोल्ड और सिल्वर, कोमल चौधरी ने सिल्वर, अनीता पासवान ने सिल्वर और डबल्स में अखिलेश यादव, रूपेश राठी, विनय और भूपेंद्र कुमार ने गोल्ड पर कब्जा किया। विजयी खिलाड़ियों को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन प्रेमप्रकाश ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें