फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद विरोधी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

आईटीबीपी जवानों ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर ली शपथ
बरेली। आईटीबीपी बुखारा कैंप में सोमवार सुबह आतंकवाद विरोधी दिवस पर मुख्यालय एवं तृतीय वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने हिंसा और आतंकवाद का डटकर मुकाबला करने की शपथ ली। इस अवसर पर डीआईजी एपीएस निंबाडिया ने कहा कि हम भारतवासी अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं। हम निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव और सूझबूझ कायम रखने तथा मानव जीवन को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि 21 मई को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आतंकी हमले में हत्या कर दी गई थी, इसके चलते ही यह दिन आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार, कलीम मसूद खान, गजेंद्र सिंह सौन, अभिषेक नवेंदु समेत बल के तमाम अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें