भमोरा। ब्यूटी पार्लर संचालक के खाते से एक शातिर ने एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये पार कर दिए। मामले में तहरीर दी गई है।
ग्राम नथा गोटिया निवासी मोनिका वर्मा ने बताया कि उनकी देवचरा सुनारों वाली गली में मोनिका कॉस्मेटिक के नाम से दुकान है। उनके खाते में 71 हजार रुपये थे। सोमवार सुबह 11 बजे पति जगन्नाथ वर्मा पीएनबी बैंक के एटीएम से 50 हजार रुपये निकालने पहुंचे। इस बीच वहां एक अजनबी खड़ा था। उसने बातों में उलझाकर पति से एटीएम कार्ड बदल लिया, फिर 50 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज मिला तो इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। संवाद