फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बुखार, डायरिया की चपेट में 49 बच्चे भर्ती, 21 डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बीमार बच्चों की संख्या थम नहीं रही। मंगलवार को 14 बच्चे और भर्ती कराए गए। इसके बाद संख्या 49 तक जा पहुंची, लेकिन रात करीब आठ बजे तक 21 बच्चों की हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। ताकि गंभीर बच्चों का इलाज हो सके। इस दौरान वार्ड में चार बेड और बढ़ाए गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. करमेंद्र के मुताबिक दिन में तेज धूप के बाद रात में उमस से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। अव्यवस्थित खानपान, बासी दूध या भोजन का सेवन, धूप में ज्यादा देर रहने और उमस से डिहाइड्रेशन की समस्या हो रही है। वहीं, बुखार, दस्त शुरू होने पर इलाज में देरी से हालत बिगड़ने पर भर्ती करने की नौबत आ रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में रात करीब आठ बजे तक डिस्चार्ज होने के बाद 28 बच्चे शेष रहे। वार्ड फुल रहा। वहीं, शनिवार, रविवार के अवकाश और सोमवार को आधे दिन की ओपीडी जिला अस्पताल में रही। मंगलवार को बड़ी तादाद में मरीज इलाज को पहुंचे थे। बच्चा ओपीडी में दिखाने के लिए 148 पर्चे बने। मेडिसिन संबंधी 465 पर्चे बने। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें