45-percent-attendance-at-the-official-test-review
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
यूपीएससी की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में लगभग 45 फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल हुए। 55 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी। यह परीक्षा जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन की देखरेख में कराई गई। सारे केंद्रों पर लगभग 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होने थे। शहर के केडीईएम इंटर कालेज के केंद्र पर 480 में से 225 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. एससी स्वामी ने बताया कि 55 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। यही स्थिति बाकी परीक्षा केंद्रों की रही। बिशप मंडल इंटर कालेज, बरेली इंटर कालेज को भी परीक्षा केद्र बनाया गया था।