फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 16 स्टेशनों पर 435 किलोवाट बिजली का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल के 16 स्टेशनों पर सौर ऊर्जा पैनलों के जरिये 435 किलोवाट बिजली पैदा की जा रही है। अकेले इज्जतनगर रेलवे कारखाने में 150 किलोवाट बिजली उत्पादन हो रहा है। रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों सहित अन्य भवनों की छतों, चिकित्सालय, प्रशिक्षण केंद्रों, कोचिंग कॉम्प्लेक्स, कारखानों, अतिथि गृह, विश्राम गृह, प्रेक्षा गृह और क्रॉसिंग पर रेलवे ने सोलर पैनल लगवाए हैं। रेलवे ने नवंबर में 36.25 लाख यूनिट बिजली उत्पादन किया है। लालकुआं और रामनगर स्टेशनों पर 50-50 किलोवाट, टनकपुर में 30 किलोवाट, कासगंज और बदायूं स्टेशनों पर 20-20 किलोवाट, फर्रुखाबाद में 10 किलोवाट, कन्नौज, गंजडुंडवारा, रावतपुर, मथुरा कैंट, पीलीभीत, फतेहगढ़, रुद्रपुर सिटी, हल्द्वानी, काठगोदाम व खटीमा स्टेशनों पर 10-10 किलोवाट के सोलर पैनल लगाए गए हैं। सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि बाकी स्टेशनों पर भी सौर ऊर्जा पैनल लगाने का काम पूरा कर उत्पादन क्षमता बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें