फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 1.82 करोड़ की लागत से 42 प्रस्ताव हुए पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शनिवार को ब्लॉक सभागार में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विकास कार्यों से संबंधित 42 प्रस्ताव पारित किए गए, जिनकी कुल लागत एक करोड़ 82 लाख रुपये स्वीकृत की गई। बैठक में विधान परिषद सदस्य कुमार महाराज सिंह, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, खंड विकास अधिकारी विजय यादव सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन सचिव चंद्रपाल ने किया। सांसद ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। विकास कार्यों में पारदर्शिता व गुणवत्ता बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें