बरेली। आईएमए हाल में रविवार को डॉ. अनीस बेग ने रोजा इफ्तार का आयोजन किया। रोजा इफ्तार के बाद नमाज में मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई।
इस दौरान सुल्तान बेग, अताउर रहमान, भगवत सरन गंगवार, शुभलेश यादव, कदीर अहमद, प्रमोद बिष्ट, प्रमोद यादव, सुधा मिश्रा, डॉ. राशिद खान, नासिर अली, शमीम सुल्तानी, शमीम अहमद, इकबाल रजा, संजीव सागर, राजेश सागर, राजेंद्र गौतम, आईएमए अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारियों के अलावा नीमा के पदाधिकारी भी शामिल हुए। ब्यूरो