फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में कलर बेल्ट के लिए दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार किया गया। इसमें बच्चों ने दमखम दिखाया। बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 12 क्लब के 185 बच्चों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन राजेंद्र नगर के पार्षद शशी सक्सेना ने किया। इस मौके पर यलो बेल्ट के लिए हर्षिता, यश, मुकुंद, महिंद्र, मोहित गंगवार, संचित, प्रियांशु, वीर खुशी आदि, ग्रीन बेल्ट के लिए ओमकार, खुशी, आर्यन, इश्किा, प्रेम, आलिया खान, अर्शी खान, आशिता, अतुल्य, ग्रीन वन के लिए नकुल आनंद गोयल, वर्तिका विराज, विराट ब्लू बेल्ट, ईशान अंशिका, राहुल, माही, ब्लू वन श्रेया, शोएब व रेड शुभम आदि ने दमखम दिखाया। इस अवसर पर बरेली स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह बोरा, सचिव मोहम्मद अकलम खां, भानु प्रताप सिंह, कमल, हसीन, नसरत, ललित, शालिनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें