फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ हुआ भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। सुबह शुभम एंक्लेव स्थित श्री शिवनारायण मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, जो दिव्य प्रकाश मार्ग होते हुए श्री हरि मंदिर में पहुंची। कई जगह यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान महिलाएं प्रभु के सुमधुर भजन और छंद गाते हुए चल रहीं थीं। आयोजन मंडल के केएम शर्मा ने बताया कि सोमवार से अयोध्या से आए कथाव्यास सतगुरु शरण श्रद्धालुओं को भागवत कथा सुनाएंगे। कलश यात्रा में शशि अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आशीष, प्रिंस, ध्रुव, रुचि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें