फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से दो दिवसीय इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की ओर से 18 और 19 अप्रैल को दो दिवसीय इंटर स्कूल रोटरी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन होगा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में 50 स्कूलों के 250 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन की 16 अप्रैल आखिरी तिथि है। प्रतियोगिता के चेयरमैन अनुपम कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। यूथ सर्विस डायरेक्टर मनोज खंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में विभाजित रहेगी। इसमें कक्षा चार से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभा दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें