शक्ति सनातन के विमोचन के बाद सुनाया वर्षफल
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। सुभाष नगर स्थित ईश्वरी भवन में रामनवमी पर श्री शक्ति सनातन व्रतोत्सव पत्रिका का विमोचन हुआ। विमोचन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट घनश्याम शर्मा ने किया। विमोचन से पहले सुंदरकांड पाठ हुआ। इस दौरान पत्रिका के संपादक पंडित प्रदीप कुमार चौबे ने वर्ष फल पढ़कर सुनाया। आयोजन में ज्योति, आशीष, अविनाश, अनुज, एडवोकेट सतीश कुमार चौबे, धीरज, कमल जायसवाल आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो