बरेली। सृजन वेलफेयर सोसायटी की ओर से रामनवमी के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन मॉडल टाउन स्थित दरगाह मंदिर में हुआ। अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने बताया कि रक्तदान जीवनदान के समान है। इससे बढ़कर और कोई दान नहीं होता। रीमा अग्रवाल ने 42 यूनिट रक्तदान होने की जानकारी दी। इस दौरान रमनजीत, सुधा सक्सेना, रचना, शशि, सरोज, बरखा, एकता, परमजीत आदि मौजूद रहीं।