बरेली। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को 233 एडीजे की तैनाती में फेरबदल किया है। इसके तहत बरेली जिला न्यायालय से सात एडीजे दूसरे जिलों में भेजे गए हैं जबकि चार दूसरी जगह से बरेली ट्रांसफर किए गए हैं। बरेली से एडीजे रविनाथ को महाराजगंज, देवेंद्र सिंह प्रथम को दियोरिया, कृष्ण यादव को बांदा, रमेश दुबे को जौनपुर, सतीश चंद्र द्विवेदी को चित्रकूट, बृजेश मणि त्रिपाठी को बस्ती और रजत सिन्हा को औरैया भेजा गया है। इसके अलावा गोंडा से नरेश कुमार, हमीरपुर से सैलोज चंद्र, झांसी से शकील अहमद खान और कौशांबी से इफ्तखार अहमद को बरेली जिला न्यायालय में तैनाती दी गई है। सभी एडीजे 15 अप्रैल तक नवीन तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करेंगे।