फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर से ही चलेगी आगरा फोर्ट एक्सप्रेस -कोर्डिनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के रामनगर से प्रतिदिन चलने के आसार हैं। रेल सूत्रों की मानें तो एनसीआर (नॉर्थ सेंट्रल रेलवे) जोन ने एक रैक देने की मंजूरी दे दी है। अभी इज्जतनगर मंडल के पास एक ही रैक होने के कारण रामनगर आगरा फोर्ट केवल मंगलवार को ही संचालित होती है। रैक मिलते ही ट्रेन चलाने की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। इस ट्रेन को काठगोदाम से संचालित करने की संभावनाएं तलाशी जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आगरा फोर्ट के लिए रोजाना ट्रेन शेड्यूल में है, रैक भी है, रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद ट्रेन चल जाएगी। काठगोदाम में यार्ड में जगह न होने की वजह से इस ट्रेन का संचालन रामनगर से होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रतिदिन चल सकती है रामनगर-आगरा फोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें