बरेली। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। गजेंद्र कुमार वर्मा मंडल उप महासचिव, राजीव अग्रवाल, उप महासचिव, शरद गुप्ता, मुकेश चंद्रा सचिव, इंजीनियर सुजेश सागर मंडल उपाध्यक्ष की मौजूदगी में मनोनयन संपन्न कराया गया। इसमें इंजीनियर अशोक कुमार मिश्रा जिलाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार सिंह सचिव नवीन चंद्र पंत और रक्षपाल सिंह उपाध्यक्ष, गनी अंसारी कोषाध्यक्ष बनाए गए। अरविंद कुमार लेखा संप्रेक्षक, राजीव कुमार प्रचार सचिव और पंकज कुमार का संगठन सचिव पदों पर मनोनयन हुआ।