बरेली। श्रीराधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट की ओर से चल रहे ‘सात शाम श्यामा श्याम के नाम’ महोत्सव के छठें दिन माधोबाड़ी स्थित रामायण मंदिर में संकीर्तन हुआ, जिसमें दिनेश शर्मा ने ‘भर दे रे, भर दे रे श्याम झोली भर दे’, अनुज अग्रवाल ने ‘तूने इतना दिया सरकार तेरा बहुत बड़ा उपकार’ समेत अन्य भजन सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया।
यहां रविंद्र अग्रवाल, विकास अग्रवाल, राजीव बास, सुरेश, राजू गुलाटी, रश्मि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।