बरेली। श्रीश्याम प्रेम मंडल ट्रस्ट की ओर से 27 नवंबर से तीन दिसंबर तक 13वां श्रीश्याम साप्ताहिकी महोत्सव मनाया जाएगा। प्रेसवार्ता में महामंत्री नीरज सिंह ने बताया कि महोत्सव के सातों दिन जयपुर के भजन गायक संजय पारिक अमृत वचन सुनाएंगे। पहले दिन शास्त्री नगर सीए विशाल अग्रवाल, दूसरे दिन फरीदपुर रोड सत्संग भवन, तीसरे दिन प्रेमनगर स्थित गुजराल अपार्टमेंट, चौथे दिन हरि मंदिर, पांचवें दिन सोमनाथ मंदिर, छठे दिन रामायण मंदिर, सातवें दिन अशोका फोम परिवार रामपुर बाग में आयोजित होगा। बताया कि प्रतिदिन श्री श्याम प्रभु बाबा का अलौकिक शृृंगार व पावन ज्योति के साथ श्याम प्रभु का गुणगान होगा।