फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हड़ताल पर रहेंगे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आज वकीलों की हड़ताल
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ सभागार में वकीलों की खुली बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शुक्ल ने की। उन्होंने कहा कि पड़ोसी जिले में अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच जिस तरह संघर्ष की स्थिति बनी हुई है, वह ठीक नहीं है। सीतापुर में होने वाले महासम्मेलन में जिले भर के वकील महासम्मेलन के समर्थन में भागीदारी करेंगे। संचालन महामंत्री हेमंत गुप्ता ने किया। वहीं गुरूवार के लिए न्यायिक कार्यों से विरत रहने का प्रस्ताव जिला अधिवक्ता संघ ने पारित किया है। उधर बार कांसिल ऑफ यूपी के पूर्व चेयरमैन और उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ के अध्यक्ष अजय शुक्ल ने बताया कि गुरूवार को सीतापुर में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश के कई मंडलों और जनपदों से वकील सीतापुर महासम्मेलन में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें