फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी का क्रॉस प्वाइंट फंसा, त्रिवेणी समेत कई ट्रेनें रुकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी/बरेली।
विज्ञापन

पटरियों की तकनीकी खामियों ने ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक लगा दिया है। ट्रेनों के घंटों लेट होने से यात्री परेशान हैं। शनिवार में पूर्वान्ह 11 बजे तिलहर स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास लाइनों को जोड़ने वाले क्रॉस ओवर का प्वाइंट पटरी बदलते समय अचानक फंस गया। इससे अप और डाउन लाइनों का सिग्नल सिस्टम जाम हो गया। अचानक पैदा हुई इस तकनीकी गड़बड़ी से मेरठ-लखनऊ राज्यरानी सुपर फास्ट ट्रेन को तिलहर, किशनगंज से अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस को तिलहर आउटर सिगनल रोका गया। दोनों ट्रेनें एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रहीं। बाद में उन्हें पेपर सिग्नल देकर गुजारा गया। दिया गया। क्रॉस ओवर की खराबी को इंजीनियरिंग टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद दुरुस्त किया। इससे अप लाइन की उपासना एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस के अलावा डाउन लाइन की अमरनाथ एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस और सियालदह एक्सप्रेस को पीतांबरपुर, रसुइया आदि स्टेशनों पर रोका गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें