नवाबगंज। बिजली का बिल जमा कराने के नाम पर विद्युत निगम में निजी तौर पर काम करने वाले ग्रामीण ने पीड़ित से 40 हजार रुपये ठग लिए, जब बिजली का बिल जमा नहीं हुआ तो उन्होंने अपने दिये रुपये मांगे तो आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला भट्टापहलवान निवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि उनके ही मोहल्ले का रहने वाला युवक बरेली बिजली निगम में निजी तौर पर काम करता है। उनका बिजली का बिल 45000 हजार रुपये आया था। उन्होंने आनलाइन दो बार में रुपये दे दिए। बाद में आरोपी ने पांच हजार रुपये का बिल जमा कराकर रसीद दे दी, लेकिन 40 हजार रुपये से संबंधित बिल की रसीद नहीं दी, जब उन्होंने बरेली ऑफिस में जाकर पता किया तो कर्मचारियों ने बताया कि वह कई लोगों से बिल के नाम पर रुपये ले चुका है। निगम में कोई काम नहीं करता है। संवाद