फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार, केंद्र सरकार ने जारी किए 40 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी के तीस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने 40 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस रकम से कुतुबखाना पुल निर्माण की पहली किस्त जारी होने के साथ ठेकेदारों का भी भुगतान होगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत 940 करोड़ को मंजूरी मिली थी जो किस्तों में जारी हो रही है। इस बजट से 50 से अधिक प्रोजेक्ट पूरे होंगे। फिलहाल 30 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। छह महीने से पैसों की कमी की वजह से प्रोजेक्ट अटके हुए थे। इसका असर रैंकिंग पर भी पड़ा। अब बजट मिलने से काम तेज होने की उम्मीद की जा रही है।
शहर में सड़कों-तालाबों के सुंदरीकरण, मुख्य मार्ग निर्माण, आंतरिक सड़कें, सजावटी लाइटें, फुटपाथ निर्माण, भूलभुलैया में बिजली कनेक्शन, गांधी उद्यान का फाउंटेन, पार्किंग आदि काम चल रहे हैं। पांच प्रोजेक्ट हाल ही में पूरे हुए हैं। उनका कुछ भुगतान बाकी था जो इस रकम से किया जाएगा।
विज्ञापन

ठेकेदारों का भुगतान परीक्षण के बाद होगा
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम कर रहे ठेकेदारों के कार्यों का परीक्षण कराने की योजना है। गुणवत्ता बेहतर मिलने पर भुगतान का रास्ता साफ हो जाएगा। सितंबर तक अधिकांश ठेकेदारों के भुगतान के दावे किए जा रहे हैं। ठेकेदार लगातार अधिकारियों पर दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत मिली रकम से 30 कार्यों को और गति मिलेगी। इसके अलावा ठेकेदारों का भी भुगतान किया जाएगा। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें