महाअरती संचालन समिति की ओर से महाआरती स्थापना दिवस पर 351 किलो का लड्डू चढ़ाया गया। कालीबाड़ी स्थित मां काली देवी मंदिर में लड्डू भोग के बाद रात में महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थापक चरनजीत सिंह, अध्यक्ष कुंदन उर्फ राजपूत सहित बाले राजपूत, पारस राजपूत, मुनीश राजपूत, राजे सैनी, जगदीश, मनोज, विशंभर दयाल लोधी और हीरा लाल के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।