फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 3.50 लाख

Sat, 06 Jul 2024 06:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला।
विज्ञापन

बिजली निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से मोहल्ले के व्यक्ति ने साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए गए। नौकरी न लगने पर पीड़ित ने जब रुपये मांगे तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला किला बजरिया निवासी नीरज ने बताया कि मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति बिजली निगम में एसडीओ के पद पर एटा में तैनात है। एक ही मोहल्ले के होने के नाते आपस में घर तक आना-जाना था। दो साल पहले एक दिन अचानक आरोपी ने कहा कि वे उनके छोटे भाई कपिल गुप्ता की अपने विभाग में नौकरी लगवा सकते है, लेकिन आजकल बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है। इसके लिए पांच लाख रुपये देने होंगे। नीरज ने बताया कि साल 2022 से लेकर अब तक आरोपी को चार बार में साढे़ तीन लाख रुपये दे चुका है, लेकिन नौकरी नहीं लगी। इस पर दो दिन पहले उसने आरोपी से अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने रुपये देने से इन्कार कर दिया और मोबाइल फोन पर अभद्रता करते हुए गालीगलौज करने लगा। आरोपी को दिए गए रुपये के साक्ष्य मौजूद है। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें