फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा ने ईवीएम की सुरक्षा पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सपा और बसपा नेताओं ने परसाखेड़ा मंडी पहुंचकर ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था देखी। उसमें मंडी का एक गेट खुला मिला और वहां सुरक्षा कर्मी भी तैनात नहीं थे। इस पर दोनों दलों के नेताओं ने आपत्ति जताई और कहा कि सत्तारूढ़ दल के इशारे पर ईवीएम की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर सुरक्षा का यही हाल है तो कभी भी ईवीएम भाजपा नेताओं के कहने पर बदली जा सकती हैं। आपत्ति जताने वालों में राजेश सागर, शेर सिंह गंगवार, अनिल गंगवार, सत्येंद्र यादव, असलम धंतिया आदि शामिल थे। उधर, जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी उस समय इधर-उधर चले गए होंगे, लेकिन ईवीएम की सुरक्षा में कोई कमी नहीं है। उनको सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। सुरक्षा में यूपी पुलिस के अलावा सीआईएसएफ भी तैनात है। फिर भी अधिकारियों को मौके पर दोबारा भेजकर सुरक्षा की समीक्षा कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें