अधिवक्ता परिषद ने मनाया होली मिलन
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। अधिवक्ता परिषद की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में गीत-गजल की महफिल सजी। शामिल लोगों ने रचनाएं सुनाईं। कार्यक्रम का आरंभ संघ के विभाग कार्यवाह सुरेश जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवि कमल सक्सेना, भारत भूषण शील समेत कई अधिवक्ताओं ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अपने संबोधन में अधिवक्ताओं से आने वाले दिनों में देश हित को ध्यान में रखकर काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों में अनुजकांत सक्सेना, रामचरन लाल राजपूत, सुभाष जौहरी, पूरनलाल प्रजापति, ईश्वरी प्रसाद वर्मा, गिरीश पांडेय, संध्या आर्य, डीजीसी सीमा दीक्षित समेत बड़ी तादाद में लोग शामिल रहे।