फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी प्रत्याशी को जिताने उत्तराखंड जाएंगे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के प्रमुख कारोबारी व बसपा नेता नवनीत अग्रवाल सपा-बसपा गठबंधन से उत्तराखंड में नैनीताल-उधमसिंहनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पार्टी कार्यालय पर आए नवनीत अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। पदाधिकारियों ने तय किया कि नवनीत अग्रवाल के चुनाव प्रचार के लिए यहां भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उत्तराखंड जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश सागर ने कहा कि नवनीत अग्रवाल पार्टी के मजबूत उम्मीदवार है। उनकी भारी मतों से जीत दर्ज हो, इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों ने बड़ी रणनीति तय की है। यहां बड़े पदाधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा कि वे भी उत्तराखंड पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए शिद्दत के साथ जुट जाएं। महासचिव राजेंद्र गौतम ने भी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें