बरेली। देश में बेरोजगारी के विरोध में एनएसयूआई ने जूता पॉलिश करके विरोध जताया। संगठन के पदाधिकारी राष्ट्रीय प्रतिनिधि पारस शुक्ला, जिलाध्यक्ष सैयद फरहान अली के नेतृत्व में विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां कुलसचिव के जूते पॉलिश करने लगे। कुलसचिव ने इसका विरोध किया और जूते पॉलिश कराने से मना कर दिया। पदाधिकारियों की उनसे नोकझोंक भी हो गई। पदाधिकारियों ने मांग उठाई कि कैंपस में प्लेसमेंट व्यवस्था ठीक की जाए। पढ़ाई के बाद छात्रों को रोजगार मिले। इस दौरान दिनेश गोला, वीर देव गंगवार, निखिल, कैफी खान आदि लोग मौजूद रहे।