बरेली। रोडवेज इंपलाइज यूनियन की रुहेलखंड डिपो संचालन शाखा का चुनाव संपन्न कराया गया। इसमें निर्विरोध हुए चुनाव में पंकज कुमार सिंह शाखा अध्यक्ष एवं मुकेश चंद्र सक्सेना को मंत्री चुना गया। यह चुनाव यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम कुमार की अध्यक्षता में कराया गया, जो चुनाव अधिकारी क्षेत्रीय मंत्री अनिल कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान अवधेश पाल, अभिषेक पांडेय, रविंद्र पांडेय, रवि शंकर सिंह, रवि कुमार, कमलेश वन, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।