बरेली। शहरी क्षेत्र में बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मेयर उमेश गौतम ने पहल की है। मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे नगर निगम के सभागार में बिजली विभाग के अधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक होगी। मेयर ने बताया कि इस बैठक में पार्षद बिजली विभाग से जुड़ी अपने क्षेत्र की समस्याएं बताएंगे और अफसरों से वार्ता कर प्राथमिकता से उनका समाधान कराया जाएगा। इसका मकसद यह है कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निर्बाध विद्युत आपूर्ति में जनता को कोई समस्या न हो।