बरेली। बिथरी चैनपुर के गांव पुरनापुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़े पंप मालिक सौरभ कुमार के ट्रक में लगी दो बैट्रियां चुरा ली गईं। सौरभ के मुताबिक बैट्री चोर कार से आए थे। करीब सोलह मिनट ट्रक की आड़ में खड़े रहे। कुछ देर बाद ट्रक ड्राइवर पहुंचा तो बैट्रियां गायब मिली। चोरी की घटना सात फरवरी की है। इसके बाद भी इसी तरह कई ट्रकों की बैट्रियां चोरी हुईं। पहले भी दूसरे ट्रकों से बैट्रियां और डीजल चोरी होते रहे हैं। इस तहर की कुछ घटनाओं की पुष्टि उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज देकर की।