बरेली। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतिओं के खिलाफ आठ व नौ जनवरी को हड़ताल को सफल बनाने के लिए दस प्रमुख श्रमिक संगठन भी शामिल होंगे। इसे लेकर बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन ने तैयारियों के क्रम में गेट मीटिंग कर पोस्टर वितरित किए। आज शाम पांच बजे से यूनियन बैंक अयूब खां चौराहा पर प्रदर्शन करेंगे। 8 जनवरी को आयकर और 9 जनवरी को पीडब्ल्यूडी कार्यालय में 11 बजे से हड़ताल को लेकर सभा और उसके बाद रैली निकाली जाएगी।