बरेली। उत्तर रेलवे ने कोहरे के चलते तीन और ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन के बीच रोजाना चलने वाली राज्यरानी रानी एक्सप्रेस (22453/ 22454) 15 फरवरी तक निरस्त रहेगी। पोरबंदर-मुज्जफरपुर जंक्शन के बीच चलने वाली पोरबंदर मोतिहारी एक्सप्रेस (19269) 27 दिसंबर से 15 फरवरी और वापसी में (19270) 30 दिसंबर से 18 फरवरी के बीच निरस्त रहेगी इसके अलावा सप्ताह में तीन दिन चलने वाली किशनगंज-अजमेर जंक्शन के बीच चलने वाली गरीब नवाब एक्सप्रेस (15715) भी 15 फरवरी तक रद्द की गई है। वहीं वापसी में यह ट्रेन (15716) 27 दिसंबर से 18 फरवरी तक निरस्त की गई है। ब्यूरो