फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीजल्स रूबेला टीकाकरण में सहयोग करेंगे लॉयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल की द्वितीय कार्यकारिणी सभा रविवार को होटल बरेली पैलेस में हुई, जिसमेें आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, भरथना, इटावा, शिकोहाबाद, बरेली, उझानी, कासगंज आदि शहरों से आए लॉयन पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में मीजल्स और रूबेला टीकाकरण में सहयोग का सुझाव दिया गया। चेयरपर्सन पारस अग्रवाल व अन्य ने टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़कर योगदान देने की बात कही। कार्यक्रम का शुभारंभ पिछले और आगामी वर्षों के लेखा जोखा और कार्यों की समीक्षा से हुआ। कैबिनेट सेक्रेट्री नीरज अग्रवाल ने एमजेएफ बनने की स्वीकृति दी। लॉयन्स क्लब के संबद्ध क्लबों ने 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। एमजेएफ दिलीप खंडेलवाल ने 51 हजार रुपये का योगदान दिया। इस दौरान चेयरपर्स तुषार गोयल, राकेश कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें