फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से तेंदुए को घेरने वाले रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाफिज गंज क्षेत्र में दो ग्रामीणों पर हमले के बाद मिले तेंदुए के शव के मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में पहुंच जांच शुरू कर दी है। अब तक की हुई जांच में वन विभाग ने उन ग्रामीणों को चिह्नित किया है जिन्होंने घटना के बाद अपने ट्रैक्टर से तेंदुए को घेरने का काम किया था।
विज्ञापन

रविवार को डीएफओ भारत लाल ने टीम के साथ पहुंच जहां तेेंदुए ने ग्रामीण को घायल किया था और जहां तेंदुए का शव मिला दोनों ही घटना स्थलों का जायजा लिया। उधर शनिवार सायं मामले में जांच अधिकारी नामित किए गए एसडीओ आंवला वीएन सिंह ने भी गांव पहुंच हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह बात तो साफ हो गई है कि तेंदुए द्वारा दो ग्रामीणों को घायल करने के बाद गांव के कुछ लोगों ने उसे अपने ट्रैक्टरों आदि से घेरा था। जिससे भयभीत होकर तेंदुआ घटना स्थल से एक किमी से अधिक दूर तक गया। उन्होंने कहा कि तेंदुए की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है, लेकिन घटना के बाद जिन लोगों ने उसका पीछा किया व ट्रैक्टर आदि से घेरा उनको चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चिह्नित भी कर लिए गए हैं। तेंदुए की अभी पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं प्राप्त हुई है। उसके मिलने के बाद जांच की रफ्तार और तेज की जाएगी। पुख्ता सबूत जुटाए जाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें