गंभीर बीमारियों का इलाज करने वाले डॉक्टर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कदम बढ़ा रहे हैं। आईएमए के डॉक्टरों ने संजयनगर तिराहे से डेलापीर के बीच डिवाइडर पर पौधे लगवाए हैं। अब यह सिलसिला एयरबेस तक चलना है। डॉ. विमल भारद्वाज ने बताया कि आईएमए ने पौधों को पानी देने के लिए एक मशीन भी खरीदी है। जिससे हर तीसरे दिन पानी दिया जाएगा। वहीं संस्था से संबंद्ध सभी डॉक्टरों को दो-दो पौधे भी दिए जाने हैं। जिन्हें वह अपने अस्पताल के परिसर में लगाएंगे। आईएमए बहुत जल्द डीएम से 500 ट्री गार्ड देने की गुजारिश भी करेगा। डॉ. विनोद पागरानी के मुताबिक करीब ढाई से तीन हजार पौधों को एयरबेस तक लगवाया जाना है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी के मुताबिक पर्यावरण संरक्षण के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो