पोलियो ड्रॉप अब शुक्रवार को नहीं पिलाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए अब शनिवार का दिन चुना है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग जिले में कृमि मुक्ति दिवस मनाएगा। दरअसल, पाकिस्तान और नेपाल से बरेली में लोगों का आना-जाना बना रहने से स्वास्थ्य विभाग को पोलियो का वायरस आने की आशंका है। लिहाजा जिले में लगातार बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान चल रहा है। बच्चों को 10 अगस्त को ड्रॉप पिलाई जानी है, लेकिन शासन से कृमि मुक्ति दिवस का प्रोग्राम जारी होेने के बाद पोलियो की खुराक एक दिन बाद देने का फैसला किया गया है। बृहस्पतिवार को सीएमओ विनीत शुक्ला ने पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा भी की।