फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ने नहीं भेजे रुपये कर्मचारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट बैंक की लापरवाही से रेल कर्मचारी परेशान
विज्ञापन

बरेली। स्टेट बैंक की लापरवाही से परेशान रेल कर्मचारी आंदोलन के मूड में हैं। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मकान की मरम्मत और बीमारी आदि के लिए रेल कर्मचारी पीएफ से रुपये निकालते हैं, लेकिन आठ दिन से बैंक रेल कर्मचारियों के पीएफ से ऋण का भगतान नहीं कर रहा है। कर्मचारी के आवेदन पर लेखा विभाग स्टेट बैंक को वाउचर भेजता है, इसके बाद बैंक से धनराशि कर्मचारी के खाते में भेज दी जाती है। आठ दिनों से बैंक कर्मचारियों को रुपये नहीं भेज रहा है जबकि लेखा विभाग सभी वाउचर भेज चुका है। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के महामंत्री जेएस भदौरिया ने बैंक अधिकारियों से बात की तो उन्होंने सर्वर डाउन होने से दिक्कत की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें