बरेली।
डीडी पुरम स्थित ओरियंटल बैंक पर कर्मचारियाें और अधिकारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा आयोजित की गई, जिसमें सार्वजनिक बैंकों की उपयोगिता पर विचार रखे गए। 22 अगस्त को 10 लाख बैंक कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर हाेंगे। यूनाइटेड फोरम के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार बैंक के वर्तमान स्वरूप को समाप्त कर इन्हें प्राइवेट हाथों में देने को तुली है, जबकि देश के अधिकारी व कर्मचारी राष्ट्रीयकरण के लिए लड़ रहे हैं। प्रदर्शन में सुनील मित्तल, संजीव मेहरोत्रा, अरविंद रस्तोगी, रवि आनंद, ओपी वढेरा, अरुण कुमार, अनुराग, पीपी सिंह, नावेंद्र, चरन सिंह यदव, पीबी अविनाश, अमित कुमार आदि शामिल रहे।