फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 335 में से 312 बच्चे मिले मौजूद

Sat, 03 Aug 2024 05:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में स्कूल चलो अभियान रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते सीडीओ केशव कुमार
विज्ञापन
बिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर का मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने औचक निरीक्षण किया। अप्रैल माह में शत प्रतिशत उपस्थित रहे 70 बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने 335 छात्र-छात्राओं में 312 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने बताया कि यह नवाचार विद्यालय द्वारा पिछले आठ वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जो बच्चे प्रतिमाह शत प्रतिशत उपस्थित रहते हैं, उनको किसी भी अधिकारी या समाजसेवी के द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। इससे विद्यालय की उपस्थित 80 से 90 फीसदी तक रहती है।
सीडीओ ने कक्षाओं में जाकर बच्चों के शैक्षिक स्तर को परखा। शैक्षिक सत्र में 335 छात्रों को आई कार्ड उपलब्ध कराने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार व वरिष्ठ रोटेरियन सुभाष चंद्र अग्रवाल ने विद्यालय को एक प्रिंटर मशीन देने की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल चलो अभियान को हरी झंडी दिखाई व पौधारोपण भी किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार, ग्राम प्रधान धर्मपाल, सचिव प्रशांत कुमार, विद्यालय के शिक्षक उमेश चंद्र, चित्रा, हिमानी वार्ष्णेय, व प्रधानाध्यापक कुंवरसेन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें