फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 31 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप्र पावर काॅर्पोरेशन के सेवानिवृत्त उप मुख्य लेखाधिकारी को साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। ठगों ने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 31 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

ग्रीन पार्क निवासी सेवानिवृत्त उप मुख्य लेखाधिकारी आसिम हाशमी ने बताया कि फेसबुक ग्रुप में उन्होंने विज्ञापन देखा तो लाइक कर दिया था। इसके बाद उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया। इस ग्रुप पर राधिका, रोहन और नेहा नाम के लोगों ने शेयर मार्केट में निवेश करने की जानकारी दी। झांसे में लेकर उनसे 27.50 लाख रुपये निवेश करा लिए। इसके बाद 97 हजार रुपये कमाई दिखाकर उनके खाते में वापस भी कर दिए गए। जबकि 26.53 लाख रुपये हड़प लिए। पांच लाख रुपये देने पर निवेश की गई राशि लौटाने के लिए कहा। रुपये ट्रांसफर करने के बाद उनको ग्रुप से ही हटा दिया। इसके बाद आसिम हाशमी ने मामला दर्ज कराया है।
ठगों के झांसे में आकर हाशिम ने अपने पीएफ खाते में जमा रकम को निवेश करने के लिए ट्रांसफर कर दिया। ठगों ने ही उनके नाम पर डीमैट अकाउंट खुलवाया, जिसमें उनकी कमाई दिखाई जाती थी पर ये रकम उनके बैंक खाते में कभी नहीं आ सकी। हाशमी को ठगी का अंदाजा तब हुआ जब ठगों ने लाभ समेत उनकी निवेश की गई राशि को लौटाने के बदले पांच लाख रुपये की मांग की। हालांकि, तब डूबी रकम वापसी के चक्कर में वह पांच लाख रुपये और दांव पर लगा बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें