फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परास्नातक में 30,191 विद्यार्थियों का प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक में 1,47,197 विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित, लॉक हुईं सभी सीटें
विज्ञापन


बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया बृहस्पतिवार रात 12 बजे थम गई। विश्वविद्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 30,191 विद्यार्थियों की सीटें लॉक हो गई। अब सभी कॉलेजों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के सापेक्ष कक्षाएं शुरू होने की तैयारी है।
विश्वविद्यालय प्रवेश नियंत्रक प्रो. एसके पांडेय के मुताबिक परास्नातक में ज्यादातर सीटें फुल हो गई हैं। कॉलेजों की ओर से पोर्टल पर सीट लॉक भी करा ली गई है। अगर किसी विद्यार्थी की सीट लॉक नहीं हो सकी है तो उसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। बताया कि स्नातक में 1,47,197 और परास्नातक में 30,191 प्रवेश हुए हैं। दूसरी ओर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब कॉलेजों में शैक्षिक सत्र शुरू करने की कवायद भी शुरू हो गई है। बताते हैं अगले सप्ताह से विद्यार्थियों को आईडी कार्ड देने के साथ सभी कॉलेजों में शिक्षण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली कॉलेज प्रवेश समिति की मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा के मुताबिक बरेली कॉलेज में कुछ विषयों को छोड़कर पीजी की ज्यादातर सीटें फुल हो गई हैं। 15, 16, 17 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश है। 18 सितंबर से शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें