फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली चोरी में कार्रवाई से बचाने के लिए विजिलेंस के नाम पर फिर ठगे 30 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरगना की गिरफ्तारी न होने से ठगी का सिलसिला जारी
विज्ञापन

बरेली। बिजली चोरी के आरोपियों को कार्रवाई से बचाने के बदले विजिलेंस के नाम पर शनिवार को एक और उपभोक्ता से 30 हजार रुपये ठग लिए गए। इस बार शातिरों ने सौदेबाजी करने के लिए उसे रामपुर बाग स्थित एक्सईएन कार्यालय बुलाया। वह नहीं पहुंचा तो शातिर खुद ही उसके घर पहुंच गए और कुछ फर्जी कागजात दिखाकर 30 हजार रुपये ले लिए।
बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला बालजती पुराना शहर के सुरेंद्र कुमार के घर पर छह अगस्त को विजिलेंस ने छापा मारा था। कोई कमी नहीं मिली तो टीम लौट आई। इसके बाद 19 अगस्त को उनके पास अमन सिंह नाम के व्यक्ति ने कॉल की और कहा कि उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो रही है। उसने कुछ कागजात भी व्हाट्सएप पर भेजे और कहा कि अगर कार्रवाई से बचना है तो रामपुर बाग आकर एक्सईएन कार्यालय में मिलो। सुरेंद्र वहां नहीं पहुंच सके तो 20 अगस्त को दो-तीन व्यक्ति उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने खुद को विजिलेंस टीम से बताते हुए कुछ कागजात दिए और कहा कि 30 हजार रुपये में मामला खत्म हो जाएगा। इसकी रसीद भी मिलेगी।
विज्ञापन

झांसे में आकर सुरेंद्र ने 30 हजार रुपये दे दिए। रुपये लेकर दोनों ने अगले दिन रसीद देने के लिए कहा और चले गए। इसके बाद सुरेंद्र ने कई बार कॉल की, लेकिन नंबर स्विच ऑफ आता रहा। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने बारादरी थाने में एक अज्ञात और फतेहगंज पश्चिमी के साहूकारा निवासी विक्रम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम में विभीषण होने की आशंका
शहर में जिस तरह से विजिलेंस के नाम पर सिलसिलेवार ठगी हो रही है, उससे आशंका है कि विजिलेंस टीम में ही कोई विभीषण है। सुरेंद्र के घर पर विजिलेंस ने छापा तो मारा था, लेकिन उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। इसके बाद भी सुरेंद्र के पास विजिलेंस के नाम से कॉल पहुंच गई। तीन दिन पहले ही दो लोगों से ठगी की कोशिश में दिनेश नाम का युवक गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में विक्रम सिंह के अलावा राहुल का नाम सामने आया। इससे पहले 10 लोगों से ठगी की जा चुकी है। संवाद
-
पुलिस मामले दर्ज कर रही है। विवेचना में यदि किसी विभागीय कर्मी की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मीनाक्षी शर्मा, सीओ विजिलेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें