बरेली। जिले में पंचायत सहायकों के 30 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। जिले के 11 ब्लॉक खंड में खाली पड़े पंचायत सहायकों के पद की वजह से ग्रामीण विकास से जुड़ी कई योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा आ रही है। पंचायत सहायकों की अनुपस्थिति से न केवल योजनाओं का क्रियान्वयन धीमा हुआ है। बल्कि ग्रामीण जनता को भी विभिन्न सरकारी सेवाओं के लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन ने इन रिक्त पदों को शीघ्र भरने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और चयन ग्राम सभा की संस्तुति के आधार पर किया जाएगा। संवाद