फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 29 सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव भरतौल में शनिवार को सफाई कर्मचारी संघ की ओर से स्वच्छता ही सेवा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीपीआरओ कमल किशोर और कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने गांव में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। संघ के जिलाध्यक्ष रामलाल कश्यप ने कहा कि डीपीआरओ के रहते सफाई कर्मचारियों को कोई परेशानी नहीं है और न ही उन्हें कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश महामंत्री रामेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश संप्रेक्षक अयोध्या यादव, अटेवा मंच के सीतापुर जिलाध्यक्ष सुधीर कश्यप व बरेली के जिलाध्यक्ष शशांक सक्सेना ने भी अपने विचार रखे। डीपीआरओ ने 29 सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान प्रवेश ने सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें