23 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
बरेली में अब तक 631 निवेशकों ने 44,798 करोड़ रुपये निवेश के लिए करार किया है। इससे 50 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने का दावा है। जीबीसी 4.0 के जरिए 274 निवेशकों के करीब 31 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट धरातल पर उतरेंगे। इससे करीब 23 हजार लोगों को रोजगार मिलने का दावा है। सहायक आयुक्त के मुताबिक निवेश के लिए नए उद्यमियों के मिल रहे प्रस्तावों पर भी विचार किया जा रहा है।